Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कांग्रेस से अब सीट बंटवारे को लेकर कोई बातचीत नहीं करेगी तृणमूल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सलाह पर बातचीत को आगे बढ़ाया गया था। अकेले मालदा में कांग्रेस को दो सीटें देने को तृणमूल तैयार थी जहां 2019 में कांग्रेस केवल एक सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी।

01 Feb 2024

कांग्रेस से अब सीट बंटवारे को लेकर कोई बातचीत नहीं करेगी तृणमूल

कोलकाता, 01 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अब सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से किसी भी तरह से बातचीत नहीं करेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि बंगाल में कांग्रेस या अन्य दलों यानी लेफ्ट को एक भी सीट नहीं दी जाएगी। उक्त नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि तृणमूल बंगाल में राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उसके बावजूद कांग्रेस की ओर से बातचीत की पेशकश लगातार होती रही है। दोनों दलों ने अपनी अपनी ओर से शीर्ष नेताओं को बातचीत के लिए अधिकृत किया था। तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्य अध्यक्ष सुब्रत बख्सी कमान संभाल रहे थे जबकि कांग्रेस की ओर से दीपा दास मुंशी और अन्य नेताओं को प्रभार मिला था।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सलाह पर बातचीत को आगे बढ़ाया गया था। अकेले मालदा में कांग्रेस को दो सीटें देने को तृणमूल तैयार थी जहां 2019 में कांग्रेस केवल एक सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी। मुर्शिदाबाद के बहरमपुर, जहां से अधीर रंजन चौधरी सांसद हैं, उस सीट को भी छोड़ने के लिए पार्टी तैयार थी लेकिन कांग्रेस अपना दबाव बढ़ाते जा रही थी और सीटों की संख्या कई गुना बढ़ा रही थी। इसलिए ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी और अब यह तय है कि कांग्रेस से इस मामले में कोई बातचीत नहीं होगी। राज्य में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारा जाएगा।

हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तृणमूल कांग्रेस के इस फैसले का असर इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस और माकपा के साझा उम्मीदवारों के साथ-साथ तृणम की उम्मीदवारी पर भी होगा। दूसरे शब्दों में कहें तो इसका लाभ भाजपा को मिल सकता है जो इस बार राज्य में कम से कम 35 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। 2019 के चुनाव में राज्य के 42 में से 18 सीटों पर भाजपा जीत गई थी। जबकि तृणमूल 22 पर और कांग्रेस दो सीटों पर सिमट गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News